मुमुक्षु महोत्सव के संबंध में हुई बैठक

WhatsApp Image 2025-02-15 at 19.16.11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। 25 फरवरी से आयोजित होने वाले मुमुक्षु महोत्सव को लेकर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुमुक्षु महोत्सव के संबंध में बनाई गई सभी समितियों के प्रभारी एवं सदस्य शिक्षक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुमुक्षु महोत्सव को पूरी तन्मयता एवं सफलता के साथ आयोजित करना कॉलेज परिवार के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने महोत्सव के संबंध में गठित की गई सभी समितियों के दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से समितियों के संबंध में सुझाव भी मांगे। गठित की गई समितियों में प्रमुख रूप से शोभा यात्रा समिति, प्रिंट मीडिया समिति, पंडाल समिति, कवि सम्मेलन समिति इत्यादि प्रमुख हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो आजाद ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मुमुक्षु महोत्सव के संबंध में दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करते हुए इसे सफल बनाना है तथा जिन साथियों को जिम्मेदारियाँ दी जा रहीं हैं वे पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ अपना दायित्व निभायें । बैठक में प्रो आलोक मिश्र, प्रो मीना शर्मा, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो मधुकर श्याम शुक्ल, एस पी डबराल, डॉ विनीत श्रीवास्तव, डॉ शिशिर शुक्ला आदि सम्मिलित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights