परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने की पहल
बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में संचालित स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से ग्रामीण जनता को महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी दी गई। इस विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्मार्ट टीवी के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाओं पर जानकारी दी गई जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश फार्मर रजिस्ट्री आईडी किसानों को भूमि दस्तावेजों की महत्ता व सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीणों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे ऊर्जा आत्मनिर्भर बन सकें।

ऊर्जा विभाग की वन टाइम सेटलमेंट योजना बिजली के विलंबित भुगतानों के समाधान हेतु विशेष छूट व लाभों की जानकारी दी गई। फैमिली आईडी नागरिकों को परिवार पहचान पत्र बनाने हेतु प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान ग्रामीणों और बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पोषण अभियान संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव एवं गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता के महत्व को रेखांकित कर ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संचारी रोग नियंत्रण हैजा, मलेरिया, डेंगू आदि से बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। इस डिजिटल जागरूकता अभियान से ग्रामीण समुदाय को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इन योजनाओं ने ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से ग्राम विकास, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।















































































