Monday, 21 September 2026
728 × 90 Advertisement
Breaking News
Uttar Pradesh

महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस मनाया

February 15, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में कुलाधिपति ऑनलाइन जुड़ी। विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम, पर्यावरण गीत तथा कुल गीत का गायन किया गया। अतिथियों का स्वागत कुलपति द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इसके पश्चात कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय में गोल्डन जुबली गेट का आनलाइन शिलान्यास किया गया। कुलपति द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वर्ण जयंती उद्बोधन दिया गया तथा इसके साथ ही साथ विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास और प्रगति को दर्शाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुलाधिपति द्वारा उपाधि प्राप्तकर्ताओं एवं स्वर्ण पदक विजेताओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के खेलों में विजेता खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छत्रपाल गंगवार सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा । रजनी तिवारी राज्य मंत्री उच्च शिक्षा द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं सहकारिता, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, भारत सरकार द्वारा अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय को स्वर्ण जयंती के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी गई कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर जारी की गई स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया गया। कुलाधिपति ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय को स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस की बधाई दी। कुलपति कुलाधिपति , मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ। मंच संचालन सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव संजीव कुमार, डीन अकादमिक प्रो.एस.के.पाण्डेय, डी.एस डब्ल्यू प्रो.पी.बी.सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी प्रो. एस.एस.बेदी, मीडिया प्रभारी डॉ.अमित सिंह, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के शिक्षक कर्मचारीगण , विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

Related News

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights