बरेली। महाकुंभ आस्था और विश्वास से 160 श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे और हर हर महादेव के नारे लगा कर बरेली से हुए रवाना, सर्वदेव सांई मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक आज 14 तारीख से 3 लग्जरी बसों से महाकुंभ प्रयागराज की यात्रा प्रारंभ की है तीन बसों के द्वारा 160 श्रद्धालु 15 तारीख को महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी। यह बसे आज 14 तारीख को बरेली के श्यामगंज सर्वदेव साईं मंदिर से शाम रवाना गई है , कल 15 तारीख को शुभ स्नान करने के बाद यह बसे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में बाबा के दर्शन करेंगी और रात्रि विश्राम भी वही होगा इसके बाद यह यात्री 16 तारीख को वापस अयोध्या में भगवान श्री राम लाला के दर्शन कर श्रद्धालु वापस बरेली लौट आयेंगे।