चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर सत्ता छीन रही है भाजपा : शमीम खाँ सुल्तानी

WhatsApp Image 2025-02-14 at 18.35.34
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कल देर रात्रि कैंट विधानसभा के नेकपुर सेक्टर में महानगर सचिव धीरज हैप्पी यादव द्वारा तथा शहर विधानसभा के किला छावनी सेक्टर में महानगर सचिव रमीज़ हाशमी द्वारा आयोजित “पीडीए पंचायत” में भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बढ़ती ताकत से घबराकर भाजपा चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का विश्वास और समर्थन पाने में विफल रही है, इसलिए वह प्रशासनिक तंत्र और चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव जीतकर सत्ता हांसिल कर रही है।
शमीम सुल्तानी ने कहा कि जनता अब भाजपा की साजिशों को समझ चुकी है और 2024 के लोक सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से इसका प्रमाण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा रोजगार, शिक्षा और महंगाई के मुद्दे पर फेल हो चुकी है अब लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए वह सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव अनैतिक प्रयास कर रही है और लोकतंत्र को लूट रही है। देश की जनता आंखों से इनकी चुनावी धांधली देख रही है। भाजपा का यह षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसकी पोल पट्टी खुल चुकी है पूरे प्रदेश में उसे जनता की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। महानगर अध्यक्ष ने अंत में “पीडीए पंचायत” में जनता से अपील करते हुए कहा कि वह भाजपा की इन साजिशों को समझे और आने वाले चुनावों में इसका करारा जबाव दे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा सत्ता का दुरूपयोग कर तानाशाही से भाजपा सरकार चला रही है लोकतंत्र की हत्या खुलेआम हो रही है। ये लोग साम्प्रदायिकता फैला रहें हैं और इस देश की गंगा – जमुनी तहजीब पर बट्टा लगा रहें हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा देश और प्रदेश में जो सरकार काबिज हैं उसका मकसद बाबा साहब के संविधान को खत्म करने का दिखाई दें रहा है ये लोग पीडीए समाज से नफ़रत करते हैं और आर. एस. एस का संविधान देश पर थोपना चाहते हैं। भेदभाव को बढ़ावा देनें वालों को कुर्सी से अब उतारने के लिए आप लोगों को हमारा साथ देना होगा वरना ये लोग आपके हकों को जो आपको बाबा साहब की बदौलत मिले थे उन्हें समाप्त कर देंगें। पीडीए पंचायत को सम्बोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं कैंट विधानसभा प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन ने कहा डॉ. अम्बेडकर साहब के संविधान की बदौलत ही हमें मेयर की कुर्सी मिली थी वरना महिलाओं को तो यह लोग वोट का अधिकार भी न देतें। बाबा साहब के संविधान की ताकत से आज महिलाओं को आगे बढ़ने दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी पार्षद राजेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनीस बेग, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार व गोविंद सैनी, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला, सुरेन्द्र सोनकर, जितेंद्र मुंडे, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, एड.प्रमोद यादव, पार्षद अलीम सुल्तानी व अब्दुल सलीम अंसारी, सचिव एड.संजय वर्मा, हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी व अहमद खान टीटू तथा नवीन कश्यप, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, रामसेवक प्रजापति, सिंपल कन्नौजिया, सम्राट अनुज मौर्या, अनूप सागर, शिवम प्रजापति, विपुल पाराशरी, दीपक कश्यप, अमर राठौर, हिमांशु सोनकर, सौरभ यादव, तोषपाल सिंह, सचिन कुमार, मुनीश बंटी, विजय सागर, मोर सिंह यादव महेश यादव, यश पाल सिंह, राकेश सिंह, एड. परवेज़ तथा इंजिनियर अब्दुल हफ़ीज़ खान, वासिल हाशमी, धीरज हैप्पी यादव, रमीज़ हाशमी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रमों का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव का संदेश जन – जन तक पहुँचाने के लिए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में “पीडीए पंचायत” आयोजित कीं जा रहीं हैं आज इसी कड़ी में कैंट विधानसभा के एज़ाज़नगर सेक्टर तथा शहर विधानसभा क्षेत्र के कटघर सेक्टर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights