देश, वीर शहीदों और उनके परिवारजनों का हमेशा ऋणी रहेगा: ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-02-14 at 18.16.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय पर पुलवामा हमले की छठी बरसीं पर कांग्रेसजनों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ओमकार सिंह ने जाबांज शहीदों को याद करते हुए कहा कि शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। पुलवामा हमले की छठी बरसीं पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला उन्होंने कहा बटालियन के जाने से पहले सड़क मार्ग सैनिटाइज क्यों नहीं किया गया? पुलवामा आतंकी हमले के बाद गवर्नर को नरेंद्र मोदी ने चुप रहने की धमकी क्यों दी? पुलवामा हमले से जुड़े इन सवालों की सच्चाई से पर्दा उठना ही चाहिए क्या इन सवालों का कोई जवाब है? बताइये मोदी जी! उन्होंने कहा की पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हमारे वीर जवानों को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । भारत उनके सर्वोच्च बलिदान कभी नहीं भूलेगा, देश, वीर शहीदों और उनके परिवारजनों का हमेशा ऋणी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की पुलवामा के शहीदों को हम सभी नमन करते हैं और उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। यह अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि पुलवामा कांड का रहस्य कितने साल भी जाने के बाद भी उजागर नहीं हुआ इसमें लगता है कि कहीं ना कहीं चूक अवश्य होगी ! इस अवसर पर जिला उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा पुलवामा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे जांबाज सैनिकों को नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एक इगलास हुसैन ने किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप ,राम अवतार, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव शिवराम सिंह यादव ,नरेश पाल, शराफत बत जमीरउद्दीन, प्रेम कुमार, शाहिद मियां प्रवेश कुमार, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights