मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

16 फरवरी को कूर्मांचल नगर में मनाया जाएगा बसंतोत्सव-2025

February 14, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा की बरेली इकाई अपना सत्रहवां बसंतोत्सव-2025 के आयोजन को धूमधाम से भोले नाथ मन्दिर परिसर कूर्मांचल नगर बरेली में 16 फरवरी रविवार को आयोजित करने जा रही है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि हमारी संस्था का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी का परिचय अपनी सांस्कृतिक धरोहरों से कराना है।नई और पुरानी पीढ़ी के आपसी तालमेल बैठाने के साथ सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करना है।पिछले बसंतोत्सव की तरह इस बार नीलम जेठा महानगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बरेली और भवान सिंह रावत जो अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उन विभूतियों का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलियाने कहा कि इस बार का आयोजन भव्य रूप में मनाया जा रहा है। महासचिव चंदन सिंह नेगी ने अवगत कराया कि स्वाबलंबी उत्तराखंडी उद्यमी सम्मान के लिए जयदीप उनियाल,नंदन सिंह बिष्ट,जीत सिंह अधिकारी,उमेश खोलिया,कुलदीप सिंह नेगी,प्रवीण सिंह राणा,विनोद सिंह बिष्ट,शिवानी,पंकज खर्कवाल,भरत जोशी को सम्मानित किया जायेगा।कार्यक्रम संयोजक और अतिरिक्त महासचिव पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि इस बार उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार,रंगकर्मी और सिने अभिनेता अनिल घिल्डियाल और उत्तराखण्ड लोक कलाकार एवं सिने अभिनेत्री श्वेता महारा को प्रदान किया जायेगा।मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने अवगत कराया कि श्वेता महारा अपने प्रसिद्ध गीतों क्रीम पौडरा,चाहा का होटल,मेरी ढाई हाथ धमेली,हे मधु जैसे सुपरहिट गीतों पर अपनी टीम के साथ प्रदर्शन करेंगी।कार्यक्रम के सांस्कृतिक सह प्रभारी चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि जगदीश आर्या,पूरन सिंह दानू,आनंद रोधियाल आदि प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुतियां होंगी।कार्यक्रम उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजिका सोमा परिहार व भावना राणा ने बताया कि स्थानीय टीमें भी अपना दमदार प्रदर्शन करेंगी।वरिष्ठ उपाध्यक्ष और स्मारिका संपादक गोपाल सिंह मेहरा ने अवगत कराया कि इस बार आकर्षक लेखन सामग्री से भरपूर स्मारिका का विमोचन किया जायेगा।उत्तराखण्ड के वन,तकनीकी शिक्षा,भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा के मुख्य आतिथ्य ग्रहण किया जायेगा।कोषाध्यक्ष के.सी. जोशी ने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है।प्रचार प्रसार मंत्री दीवानी चंद एवं संगठन मंत्री प्रमोद कुमार पंत ने भव्य प्रचार प्रसार के विषय में अवगत कराया।सह कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजक भास्कर सिंह रावत ने बताया कि इस बार एल.ई.डी.स्क्रीन के साथ ही भव्य साउंड सिस्टम और लाइट की व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर अभिनीत सिंह नेगी,कुंवर सिंह बिष्ट,नंदिनी अधिकारी,संगीता घिल्डियाल,सुधा रावत,बसंत डालाकोटी,जीत सिंह अधिकारी,सतीश नैथानी,सुनील चौहान,हेमंत डिमरी,जीत सिंह बजेठा, आनंद मणि रतूड़ी,एन.सी. बिष्ट,रमेश पाण्डे,नरेन्द्र अधिकारी,उमेश बिनवाल,प्रवीण नेगी,अशोक उप्रेती, भुवनेश घिल्डियाल,अभिषेक असगोला,सुरेन्द्र रावत,पंचम सिंह बोनाल,नंदन बिष्ट,मोहन सिंह रावत, तारा पाण्डेय,मंशा मिश्रा,संदीप नेगी,प्रमोद नेगी,महेशानंद सती,महेश पाण्डेय,खेम सिंह,टेक सिंह नेगी,माइकल,कैलाश घिल्डियाल,पुष्कर बोहरा,गोपाल राणा,पंकज जोशी,महेश घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights