मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने तहसील सदर में किया राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण

February 14, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तहसील सदर बदायूं में राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों को चिन्हित कर प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के लिए कहा। उन्होंने कॉज लिस्ट को प्रदर्शित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गुण दोष के आधार पर ही वादों का निस्तारण कराया जाए। सरसरी तौर पर व गलत तरीके से खारिज न किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील सदर के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां नायब तहसीलदार जगत, बिनावर, कादरचौक व उझानी तथा तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने 03 वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि तामिला पर्याप्त रूप से कराया जाए। प्रत्येक दशा में कॉज लिस्ट को प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण गुण दोष के आधार पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद किया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights