मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने ग्राम भुसाया में संविधान बचाओ पदयात्रा निकाली और गोष्ठी की

February 13, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।केंद्रीय आवाह्न पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे के संरक्षण में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह के निर्देशन में 112 विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ब्लॉक इस्लामनगर की ग्राम पंचायत भूसाया मे संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत एक गोष्टी एवं पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सोमेन्द्र यादव की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के उच्च स्तरीय नेताओं ने कहा था कि अगर हमारी 400 सीटें लोकसभा में आती हैं तो हम संविधान में निश्चित रूप से परिवर्तन करेंगे परंतु देश की जनता ने उनकी उम्मीदों पर पर पानी फेर दिया। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांत भी लगभग वही है जो हमारा संविधान बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत और आज हम संविधान के प्रति जन जागरण करने आपके बीच में करने आए हैं। जिला महासचिव कृष्ण वीर मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हमेशा गरीब मजदूर मज़लूम के अधिकारों को दबाना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी गरीबों की लड़ाई लड़ती है। इस्लामनगर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूनिस सकलैनी , जिला सचिव अनुज चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष आशीष सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर यूनुस खान ने किया । कार्यक्रम में चरण सिंह सागर, शाहिद खान, सलीम सकलैनी.,पच्चू मलिक , रामफूल सिंह, नेम सिंह ,प्रकाश सिंह लाइक सिंह ,धर्मपाल, नाथूलाल सिंह समर सिंह, चरण सिंह, रमेश कुमार जगदीश ,कल्लू उमाशंकर आदि कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights