मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शबे बारात; इबादत में गुज़ारी पूरी रात

February 13, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इबादत की शब (रात) शबे बारात को मुसलमानों ने रात भर जाग कर अल्लाह की इबादत में गुज़ारी दरगाहों,खानकाहों,मस्जिदों व क़ब्रिस्तानों में लोगो ने हाज़िरी देकर कज़ा और नफिल नमाज़े,दुरूद,तस्वीह,कुरान की तिलावत कर अपने रब को राज़ी किया। और अब तक जो गुनाह किये उसके लिए अल्लाह की बारगाह में सज़दा रेज़ होकर माफी तलब की। अपने घर से जो लोग इस दुनिया से रुखसत हो गए उनके लिए मग़फ़िरत की दुआ की। लोगों ने आज का रोज़ा रख कर अल्लाह को याद किया। बहुत से लोगों ने 15वी शाबान का भी रोज़ा रखा। घरों में हलवा के अलावा तरह-तरह के पकवानों पर नज़्र व नियाज़ का एहतिमाम किया गया। लोगो ने एक दूसरे से मिलकर और दूर-दराज़ के लोगो से फ़ोन व मैसेज के ज़रिए गलती की माफी तलब की। दरगाह आला हज़रत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह आला हज़रत पर अक़ीदमंदो ने हाज़री देकर दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मिया) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां से मिलकर दुआ कराई। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख ख़ानक़ाहों जिसमें दरगाह ताजुशशरिया, खानकाह-ए-नियाज़िया,दरगाह शाहदाना वली,दरगाह तहसीनिया,दरगाह शाह शराफ़त अली मियां,दरगाह वली मियां,दरगाह नासिर मियां,दरगाह वामिक मियां,दरगाह बशीर मियां समेत सभी क़ब्रिस्तानों में अकीदतमंदों ने हाज़री देकर इसाले सवाब किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights