संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था: ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-02-12 at 7.13.57 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । संत रविवाद की जयंती को धूमधाम से मनाई गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय संत रविदास की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। इनकी प्रतिभा से सिकंदर लोदी भी प्रभावित हुआ था। प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। ऐसे महापुरुष को अपना आदर्श मान कर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सेवादल यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि रविदास जी का एक मुहावरा बहुत प्रसिद्ध है कि।। मन चंगा, तो कटौती में गंगा।। अर्थात कि अगर आपका मन साफ है तो ईश्वर आपके हृदय में निवास करते हैं ।आज उनकी जयंती उनके इस दोहे से हमें यही प्रेरणा भी लेनी चाहिए कि अगर हमारा मन साफ है तो ईश्वर हमारे हृदय में वास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इगलास हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, दिनेश गौड़, रामपाल शरीफ मियां, शराफत हुसैन, साजिद अली ,गणेश कुमार, प्रेमपाल, रामाधार सूरत सिंह ,मोहब्बै अली, श्याम सिंह, बख्तियार, पप्पू, मुज्तहिद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights