बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के बिचपुरी की रहने वाली 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय सत्यपाल की ट्रेन से गिर जाने से घायल हो गई उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनो ने बताया सावित्री देवी 4 फरवरी को सैंथल दवा लेने ट्रेन से जा रही थी ट्रेन में भीड़ में ज्यादा होने के कारण गेट पर उनको धक्का लगा भोजीपुरा स्टेशन के पास गिर गई जिसमें सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान 12 फरवरी को उनकी मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सावित्री देवी के तीन बेटा है।पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।