दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार – राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp Image 2025-02-11 at 19.20.49
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एकात्म मानववाद के एवं अंतोदय के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने जगह जगह बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके समर्पण दिवस के रूप में मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने म्याऊं में दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि की और कहा दीनदयाल उपाध्याय एक दक्षिणपंथी भारतीय राजनीतिज्ञ और विचारक थे, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समर्थित हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक थे। वे भारतीय जनसंघ पार्टी के नेता थे। दीनदयाल उपाध्याय का दृष्टिकोण भारत को न केवल कृषि क्षेत्र में बल्कि रक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में देखना था। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपने कैम्प कार्यालय पर दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि की और कहा एकात्म मानववाद अपने देश ही नहीं संपूर्ण बल्कि विश्व के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन एवं उनके द्वारा प्रस्तुत विचार एकात्म मानववाद , शोध का विषय बना है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत विचार के आधार पर लोक कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से समाज की सेवा में जुटी है। जनपद में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने ‘लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय’ के संकल्प के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, केसी शाक्य, सुरजीव गुप्ता, देवेंद राजपूत, ओमपाल लोधी, पंकज पाठक, अंकित मौर्य, उदयवीर दिवाकर, नवनीत, मधुसदून गुप्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights