बरेली। थाना सी बी गंज क्षेत्र के गांव गोहित निवासी 24 वर्षीय दयाराम ने अपने साडू के घर पति-पत्नी झगड़ा होने के बाद छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया घायल को उसके साडू ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव रहपुरा करीम बक्स निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके साडू दयाराम पुत्र श्याम बिहारी थाना सी बी गंज के गांव गोहित निवासी है कल शाम को दयाराम अपनी पत्नी शीतल के साथ हमारे घर आए थे सुबह में मजदूरी करने काम पर चला गया था दयाराम और उनकी पत्नी शीतल में झगड़ा हो गया इस दौरान दयाराम ने झगड़ा के बाद छत पर जाकर नीचे चलांग लगा दी आत्महत्या का प्रयास किया दयाराम घायल हो गया। घायल को उसके साडू धर्मपाल ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।