त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

WhatsApp Image 2025-02-09 at 15.27.31
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं : उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भव्य गेट और सुंदर रंगोली बनाई। स्काउट वर्ग में डा. भीमराव आंबेडकर टोली और लता मंगेशकर कंपनी आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत रघुवंशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि युवा हर चुनौती का सामना करने की ताकत रखते हैं और हर कार्य को संभव कर दिखाते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपनी शक्तियों को सृजन के कार्य में लगाएं। हर चुनौती का धैर्य और साहस के साथ मुकाबला करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


प्रधानाध्याप सचिन सक्सेना ने कहा कि बच्चों की रुचियां पहिचानें और उनके मनोबल को ऊंचा उठाएं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, जमाल अख्तर, एसएमसी अध्यक्ष दिलावर ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। गाइड वर्ग में लता मंगेशकर कंपनी प्रथम, सुनीता विलियम्स द्वितीय, अरुणिमा सिन्हा रही। जबकि स्काउट वर्ग में डा. भीमराव अंबेडकर टोली प्रथम, रतन टाटा द्वितीय, डी गुकेश तृतीय रही। एआरपी बीपी सिंह गौतम, एआरपी परमानंद शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार निर्णायक रहे। प्रीती माहेश्वरी के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका तलत अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हिना अनवर, अर्जुन यादव, धीरेन्द्र, सुनीता कुमारी, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। संचालन यीयुत्स कुमार सिंह जयंत, प्रीती माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights