बदायूँ। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास कम्पनी बाग में स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के मालिक मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी एहसान गनी ने बताया कि उन्होंने दुकान को रोज की तरह सही से बंद किया था, लेकिन अगली सुबह जब आसपास के लोग दुकान खोलने आए तो उन्होंने देखा कि दुकान से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल को सूचना दी और दमकल की टीम ने आग को काबू में किया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान और जरूरी चीजें जल चुकी थीं। एहसान गनी के परिवार का पालन-पोषण इसी दुकान से चलता था और इस आग से उनके परिवार का बुरा हाल हो गया है। प्रशासन से आगे की कार्रवाई की जा रही है।