बदायूँ भाजपा कार्यालय पर दिल्ली जीत की खुशी में जश्न मनाया, मिष्ठान बांट कर खुशी का इजहार

WhatsApp Image 2025-02-08 at 18.31.55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- भाजपा कार्यालय पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय मिलने पर, यूपी के मिल्कीपुर उपचुनाव में कमल खिलने पर, जनपद बदायूं की 22- मालपुर ततेरा सीट से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु उपचुनाव में निर्विरोध कुलदीप गुप्ता के विजयी होने पर ढोल- नगाड़े बजाकर हर्ष व्यक्त किया एवं मिष्ठान वितरण किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में और हजारों कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा यह जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की अटूट मेहनत और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रमाण है, यह जनता का आशीर्वाद और उनके विश्वास की जीत है, इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, डी.सी.एफ चैयरमैन रविंद्र पाल सिंह, मनोज मसीह, बुद्धपाल सिंह, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश, अजय मथुरिया, गुलशन प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights