श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

WhatsApp Image 2025-02-08 at 17.09.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना वन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें हमारी सांस्कृतिक छटा को बिखेरते हुए व एतिहासिक वीरों की वीरता को नमन करते हुए झाँसी की रानी के शौर्य को ओत प्रोत करता हुआ नाटक का मंचन किया गया तो दूसरी ओर वर्तमान भारत की उपलब्धियों को दर्शाते हुए वर्तमान कामयाबी को कव्वाली के माध्यम से दर्शाया गया तो छोटे व बड़ों को सफाई का सन्देश देते हुए कचरे को कूड़े की गाड़ी में ही फेंकना चाहिए इधर उधर गन्दगी नहीं फैलानी चाहिए छोटे बच्चों के द्वारा गाड़ी वाला आया कचरा निकाल की प्रस्तुति की गई। वर्तमान समय में बच्चों के ऊपर अधिक से अधिक नम्बर पाने का जो अभिभावक के द्वारा दबाव डाला जाता है उसको भी विद्यार्थियों ने बहुत मार्मिक दृश्य द्वारा दर्शाया। छोटे बच्चों के द्वारा और भी मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना के द्वारा लगातार तालियाँ बजाकर बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि – भूरि प्रशंसा की गई कार्यक्रम इतने मनोहारी थे कि पूरा वातावरण तालियों की गर्जन से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को शुभाशीष देते हुए विद्यालय परिवार की अत्यधिक प्रशंसा की गई। प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने विद्यालय की उन्नति पर प्रकाश डालते हुए सभी सम्मानित उपस्थित सज्जनों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू खत्री , अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल, प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल , राम प्रकाश अग्रवाल , प्रेम शंकर अग्रवाल, संजय गोयल , शशिकान्त मोदी , नरसिंह मोदी , सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल , नरेश कुमार अग्रवाल , शान्तनु अग्रवाल , अंकुर अग्रवाल , विशाल मेहरोत्रा, शिक्षिकावर्ग, भारी संख्या में अभिभावकगण, विष्णु इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिक्षकवर्ग, विष्णु इण्टर नेशनल के प्रधानाचार्य शिक्षकवर्ग व श विष्णु बाल सदन नरकुलागंज की प्रधानाचार्या शिक्षिकावर्ग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights