कांग्रेस ने अमेरिका से अपराधियों की तरह प्रवासी भारतीयों को भेजने के विरोध में प्रदर्शन किया

WhatsApp Image 2025-02-08 at 17.04.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से प्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिका द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर शहर के अंबेडकर पार्क पर विरोध प्रदर्शन कर विरोध मार्च निकाला गया ।पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय के अंबेडकर पार्क पर कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और कांग्रेस जनों ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर हिंदुस्तानियों का यह अपमान ,नहीं सहेगा हिंदुस्तान। 56 इंचीं शर्म करो, आदि नारे सरकार के विरोध में लगाए। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की यह जो अमेरिका ने प्रवासी भारतीयों के साथ कैदियों जैसा हथकड़ी बेडी पहनाने का कार्य किया है वह निश्चित रूप से अमानवीय ही कहा जाएगा कि कोई भी मानव इतना घर्णित कार्य नहीं कर सकता अगर अमेरिका को लगता था कि वहां पर अवैध रूप से कुछ प्रवासी रह रहे हैं तो अमेरिका को भारत सरकार को बताना चाहिए था और भारत सरकार को उनको कोलंबिया देश की तरह सम्मानजनक तरीके से भारत में वापस लाना चाहिए था जैसा कि कोलंबिया ने किया, परंतु अमेरिका ने प्रवासी भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार करके सारे देश की जनता का अपमान भी किया है परंतु हमारे विश्व गुरु देश के प्रधानमंत्री मौन साधे दे हुए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असरार अहमद ने कहा कि इस घटना से अमेरिका ने पूरे देश का अपमान किया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मीना शाक्य, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव कृष्ण वीर मौर्य ब्लॉक युवा कांग्रेस सहसवान के अध्यक्ष हरवीर सिंह, रामपाल सिंह कांग्रेस सहसवान के अध्यक्ष , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसावा के अध्यक्ष ओमवीर सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के नगर अध्यक्ष अरुण पराशर, नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोनपाल शाक्य ,जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री यूनस, ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर केओम प्रकाश सागर, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने भी अमेरिका के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया । कार्यक्रम में डॉक्टर खलील अहमद ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान रामपाल सिंह जिला सचिव भुवनेश मौर्य एडवोकेट, धर्मपाल जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव लाल मियां चौधरी, रमेश कुमार ,धीरेंद्र पाल नेत्रपाल, शमी अहमद, फाजिल खान जाहिद खान ,शराफत मियां आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights