उझानी :- श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम के 28 वाँ वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय कार्यक्रम कल से आरम्भ होगा । कार्यक्रम आयोजक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने बताया कि दिनाँक 08 फरवरी दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे करीब श्री राम चरित मानस अखण्ड पाठ का शुभारंभ होगा , दिनाँक 09 फ़रवरी दिन रविवार को प्रातः 1115 बजे करीब पूर्ण आहुति हवन व 10 फरवरी दिन सोमवार दोपहर 12 :15 पर वानर भोज तथा दोपहर 02 :15 पर नगर के बदायूँ रोड स्तिथ कृष्णा मार्केट प्रसादी भोज का आयोजन किया जाएगा । आयोजक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में सहभागी बनें !