कांग्रेस ने अमेरिका से अपराधियों की तरह प्रवासी भारतीयों को भेजने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

WhatsApp Image 2025-02-07 at 17.59.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में दातागंज मंगल की बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान के आयोजन में हुई ।बैठक के बाद कांग्रेस जनों ने भारत वासियों को जिस अनुचित तरीके से वेडी हथकड़ी डालकर अपराधियों की तरह अमेरिका से वापस भेजा गया है इसका विरोध करते हुए विरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा अमेरिका में जिस तरीके से प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा है वह हर भारतीय के लिए अत्यंत शर्मनाक है और सरकार को इसका विरोध करना चाहिए था हमसे छोटा देश कोलंबिया ने जिस तरीके से कोलंबिया वासियों को वापस भेजा गया था उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि हम अपने लोगों को सम्मान सहित खुद ले आएंगे और उन्होंने अमेरिका का विमान अपनी धरती पर नहीं उतरने दिया लेकिन आज विश्व गुरु के देश भारत में जिस तरीके से भारतवासी आए हैं वह अत्यंत शर्मनाक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा की भारत को इसका विरोध करना चाहिए जिससे कि पूरे देश का सम्मान बच जाता जिस तरीके से कोलंबिया वासियों ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की एक लौह महिला देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हुआ करती थी जब भारत पाकिस्तान युद्ध हो रहा था तब अमेरिका ने अपने सातवां बेड़ा युद्ध में भेजने के लिए धमकी दी तो इंदिरा जी ने जवाब दिया कि अमेरिका चाहे सातवां भेजें या 14 वां भेजें हम डरने वाले नहीं है परंतु आज विश्व गुरु कहने वाले लोगों के मुंह में दही जमा हुआ है और कुछ प्रक्रिया भी वक्त नहीं कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दातागंज के अध्यक्ष अजहर हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समरेर के अध्यक्ष इसाक अंसारी, ब्लॉक कांग्रेस म्याऊं के अध्यक्ष रामपाल शाक्य ,ब्लॉक उसावा के उपाध्यक्ष शिवा ओम ने भी अमेरिका के इस कृत्य की भर्त्सना की ।कार्यक्रम में रियाज उल हसन, अहमद अली निसार हुसैन, दिलशाद हुसैन सुकनखान ,उदयवीर, धर्मेंद्र कुमार छोटेलाल, शराफत हुसैन ,लारेफ खान ,उदयवीर आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights