10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में 651835 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

WhatsApp Image 2025-02-07 at 17.35.47
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पूरे जनपद में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लिम्फेटिक फाइलेरियासिस हाथी पांव क्यों उन्मूलन के लिए सर्व जन दवा सेवन अभियान एमडीए चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे उन्होंने बताया की लिम्फेटिक फाइलेरियासिस एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के द्वारा फैलती है जिसमें शरीर के लटके हुए अंगों में सूजन आ जाती है जिससे व्यक्ति को विकलांगता का सामना करना पड़ता है फाइलेरिया के लक्षण संक्रमण होने के 5 से 15 वर्षों के बाद नजर आते हैं एक बार बीमारी हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है ऐसे में बचाब ही इसका एकमात्र उपाय है। स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर दवा खिलाएंगे इस बार यह अभियान तीन ब्लाकों में भमोरा क्यारा और फरीदपुर में चलाया जाएगा जिसमें 651835 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए 545 टीम में बनाई गई हैं जो घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे वर्तमान में जनपद में 185 फाइलेरिया के मरीज हैं। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्कूलों में भी जन जागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास, ग्राम विकास और पंचायत राज विभाग, खाद एवं रसद विभाग स्काउट एंड गाइड विभाग, सूचना विभाग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। इस दवा को एक वर्ष से कम उम्र के छोटे बच्चे , गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खानी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights