बरेली । जिला नैनीताल क्षेत्र के देवल चौक निवासी बीएससी की छात्रा रजनी भट की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । परिजनों ने बताया रजनी बीएससी फाइनल की छात्रा थी 30 जनवरी को मोटरसाइकिल से घर आ रही थी रास्ता में काला ढोंगी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी रजनी भट गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई उसे हल्द्वानी में एक अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण परिवार बालों ने एसआरएमएस में भर्ती कराया मंगलवार की शाम को इलाज के दौरान रजनी भट की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।