युवा मंच संगठन के बसंत पंचमी उत्सव में हुई फर्राटा दौड़ में प्रदीप औऱ लक्ष्मी पाल ने बाजी मारी
बदायूँ। युवा मंच संगठन, खेल जगत फाउंडेशन एवं भारतीय वैश्य महासभा के सात दिवसीय बसंत पंचमी उत्सव 2025 के चौथे दिन एसके कालेज की फील्ड पर दौड़ प्रतियोगिताए हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शरद शंखधार, विकास माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि भारतीय वैश्य महासभा ज़िलाध्यक्षज अरविंद गुप्ता महासचिव सर्वेश गुप्ता, युवा नेता आदेश यादव रहे । अतिथियों के द्वारा माँ शारदे के समक्ष ज्योति प्रज्वलित की गई औऱ हरी झंडी दिखा कर 1600 मीटर 100 मीटर बालक बालिका वर्ग की दौड़ प्रतिस्पर्धा को सम्पन्न कराया। सभी अतिथियों व कोंचों एम्पायरों को माला पहना कर बैच लगा कर औऱ प्रतीक चिन्ह देकर आयोजक ध्रुव देव गुप्ता व अजय दिवाकर ने सम्मानित किया ।

दौड़ प्रतिस्पर्धा के निर्णायक एम्पायरों मंडल मे कोच ओमबीर यादव प्रमोद पाल सुमित बहन रीना ने बहुत अच्छे से संपन कराया। बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में स्वामिनी मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी
द्वितीय स्थान पर कुमारी आकांछा रही,तृतीय स्थान पर कुमारी मुस्कान रही।बालक वर्ग मे 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर विपिन यादव ने बाजी मारी,द्वितीय स्थान हितेश कुमार का रहा,तृतीय स्थान प्रदीप कुमार का रहा ।
100 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम प्रदीप पाल रहे,
द्वितीय अखिलेश यादव रहे, तृतीय स्थान मुकेश ने हासिल किया ।
100 मीटर बालिका वर्ग में
प्रथम लक्ष्मी पाल रही, द्वितीय स्थान पर मुस्कान रही,तृतीत स्थान अनामिका ने हांसिल किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक युवा मंच संगठन के बदायूं ज़िला उपाध्यक्ष अजय दिवाकर ने बताया कल 05 फ़रवरी को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 02:00 बजे से होगा और दौड़ पतंग और शतरंज के प्रतिभागियों को 06 फ़रवरी को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर सलमान गाज़ी मोहित गौतम रणवीर यादव रमन पटेल लक्ष्य गुप्ता श्रयंक गुप्ता राजू यादव नीरज गुंजा अरीबा आशीष अनूप यादव अंकित पाल सुखबीर सत्यवीर मुकेश अभय प्रताप आदि सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे।













































































