कांग्रेस ने कुंभ हादसे के मृतकों की लिस्ट जारी कराने को धरना-प्रदर्शन किया
बदायूं । आज प्रांतीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर प्रयागराज के महाकुंभ मेले में 29 जनवरी को संगम तट पर हुई भगदड़ में स्वर्गवासी हुए श्रद्धालुओं एवं घायलों की सूची जारी करने को एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव रजनी सिंह बागी मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के कुंभ मेले में जो घटना घटी है उसमें प्रदेश के हजारों लोगों का पता नहीं लग रहा है परंतु मेला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन ने अभी तक भगदड़ में स्वर्गवासी श्रद्धालुओं एवं घायल हुए श्रद्धालुओं की सूची जारी नहीं की। जिससे लापता हुए श्रद्धालुओं के परिवार का हाल अत्यंत बेहाल है ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की शासन को तुरंत संज्ञान लेकर तत्काल सूची जारी करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव रजनी सिंह ने कहा की हमारे बदायूं जनपद के ग्राम नागपुर के निवासी राहुल ठाकुर भी इसी घटना में गुम हो गए हैं जिनका भी अभी कोई पता नहीं लगा है उनके परिवार का रो रो के बुरा हाल है उनकी छोटी चार बच्चियों हैं जो बहुत परेशान है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश राठौर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने भी शासन व प्रशासन से मांग की जल्द से जल्द यह सूची जारी होनी चाहिए जिससे कि गुम हुए लोगों के परिवारों को शांति मिल सके । कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल पाठक सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष राहुल चौहान ,रविंद्र कुमार ,सुजीत सिंह, नरेंद्र कुमार , अकील अहमद, निसार मियां ,आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।













































































