बिजली विभाग की लापरवाही से जिला कांग्रेस सचिव की चाची की मौत,कांग्रेसी भड़के

WhatsApp Image 2025-01-31 at 18.38.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। दातागंज विधानसभा के ग्राम सिसैंया गुसाईं में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव असलम अली की चाची समसीरन पत्नी इकरार अली की हाई वोल्टेज बिजली के तार गिरने से मौत हो गई प्रातः 10:30 बजे समसीरन अपने गांव में अपना बकरा खोल रही थी तभी खंभे से जा रही हाई वोल्टेज बिजली का तार उनके ऊपर गिरा इससे मौके पर ही 45 वर्षीय शमसीरन की मौत हो गई साथ में उनका बकरा भी मर गया ।बदायूं में जिला पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उनके परिजनों से मुलाकात की वहां पर गांव के लोगों ने बताया की पूर्व में कई बार प्रधान के साथ बिजली विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि यह बिजली का तार कभी भी गिर सकता है और कोई अनहोनी कर सकती है विस्तार को बदलवाया जाए या मकान के ऊपर से हटवाया जाए परंतु बिजली विभाग में कई प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई का आवश्यक कार्रवाई बिजली विभाग नहीं की। पीड़ित परिवार एवं ग्रामीण जनो से बात करने के उपरांत ओमकार सिंह ने उनके परिजनों से कहा बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट कराकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा, और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई मृत्यु पर परिवार के लोगों को उचित मुआवजा भी देने की मांग भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने प्रशासन से की।पोस्टमार्टम हाउस पर ओमकार सिंह के साथ जिला कांग्रेस कमेटी जिला सचिव असलम अली, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव,धर्मेंद्र कुमार, मकसूद अली, शाह मोहम्मद ,सुमित शर्मा सरोज शर्मा ,राजा बाबू ,रुखसार आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights