17 फ़रवरी से होंगी उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षायें

1685378935354408-0
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 ख़ालिद ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित अरबी तथा फ़ारसी की मुंशी(सेकेण्डरी फ़ारसी),मौलवी(सेकेण्डरी अरबी) तथा आलिम(सीनियर सेकेण्डरी अरबी/फ़ारसी ) परीक्षा वर्ष 2025 17 से 22 फरवरी 2025 के मध्य सम्पन्न कराया जाना निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि समय सारणी के अनुसार मुंशी(सेकेण्डरी फ़ारसी), मौलवी(सेकेण्डरी अरबी) की परीक्षायें प्रथम पाली पूर्वान्ह 8ः00 बजे से 11ः00 बजे तथा आलिम(सीनियर सेकेण्डरी अरबी/फ़ारसी) की परीक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः00 बजे से 5ः00 के मध्य होगी। परीक्षायें जनपद के 06 स्थाई मान्यता प्राप्त मदरसों मदरसा वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेण्ड्री स्कूल सहसवान, मदरसा फ़ातिमा गर्ल्स कॉलेज इस्लामनगर, मदरसा अल हसन कॉलेज बिसौली, मदरसा शान अरेबिक कॉलेज क़बूलपुरा बदायॅूं, मदरसा हिरा इस्लामिया ककराला एवं मदरसा जामिया ताहिरा भूड़ बिसौली में सम्पन्न करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा हेतु प्रथम पाली में 942 एवं द्वितीय पाली में 412 दोनों पालियों में कुल 1354 छात्र/छात्रायें सम्मिलित होंगे। सभी छात्र/छात्रायें अपने मदरसा से सम्पर्क कर अपने प्रवेश-पत्र एवं समय सारणी प्राप्त करें। जो छात्र/छात्रा प्रवेश-पत्र प्राप्त करने न आये तो मदरसा प्रबन्धक/प्रधानाचार्य छात्र/छात्रा से दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर परीक्षा की जानकारी दें। मदरसों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights