दे दी हमें आजादी बिना खड़क बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

WhatsApp Image 2025-01-30 at 16.08.49
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रांतीय आवाह्न पर बापू गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से लेकर गांधी ग्राउंड तक शांति मार्च निकाला , बापू गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,वहां पर महात्मा गांधी का प्रिय गीत रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम एवं दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, का गायन कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया । तदोपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया। अंत में बापू गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया। गांधी ग्राउंड में गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की अहिंसा के पुजारी बापू महात्मा गांधी को देश ही नहीं पूरा विश्व एक बात के लिए जानता है कि उन्होंने बिना तलवार और ढाल के हमको उन अंग्रेजों से आजादी दिलवाई जिनके राज्य में सूरज डूबता नहीं था पूरे विश्व में उनका डंका बजता था परंतु महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर हमें अंग्रेजों से आजादी दिलवाई और हम कांग्रेस को लोग आज भी उनके सिद्धांत को मानते हुए हर जुल्म के खिलाफ अहिंसा के रास्ते पर चलकर उसका मुकाबला करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि हम कांग्रेस के लोग आज जो भी राजनीति करते हैं वह हम हमारे बापू गांधी के सिद्धांतों पर चलकर ही सीखे हैं। एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा कि जब बाबासाहेब अंबेडकर संविधान बना रहे थे तो महात्मा गांधी जी ने उनको एक मंत्र देकर कहा था कि बाबा साहब जब आप संविधान बनायें तो आपकी नजर और दिमाग में समाज का सबसे नीचे खड़ा व्यक्ति रहना चाहिए। गोष्टी को शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कासिम अंसारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत ने भी संबोधित किया। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया जाता कार्यक्रम में साहिल, सरफराज शब्बीर ,विशाल , चांद सलमानी, नरेंद्र कुमार, अख्तर खान ,प्रेमपाल नौशे मियां सलमानी, नरेंद्र कुमार, शिवपाल सिंह , आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights