बदायूँ। शहर के दातागंज तिराहे के समीप आज जी. एस हीरो शोरूम पर हीरो मोटोकॉर्प का नया डेस्टिनी 125 FBC स्कूटर लांच किया गया। जिसका उद्घाटन शोरूम के मालिक अनमोल गुप्ता व थाना सिविल लाइन इंस्पैक्टर मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया । इस मौके पर केक काटकर जीएस. हीरो शोरूम के समस्त स्टाफ के साथ जशन मनाया गया । शोरूम के एमडी अनमोल गुप्ता ने बताया यह स्कूटर कई खास फीचर के साथ बाजार में उतारा गया है। यह अन्य स्कूटर से अलग हटकर है। इस स्कूटर में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आने वाले समय मे यह स्कूटर ग्राहकों की पहली पसंद बनेगा। उन्होंने इस स्कूटर के फीचर विस्तार से बताए। इस मौके पर जीएस हीरो शोरूम के जीएम राजीव शर्मा,प्रशांत सिंह,शगुफ्ता खान आदि मौजूद रहे।