बदायूं । आज प्रांतीय आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कछला भागीरथी घाट पर पहुंचकर आज प्रातः प्रयागराज कुंभ में जो श्रद्धालु भगदड़ में स्वर्गवासी हुए हैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना गंगा मां से की। श्रद्धांजलि देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की कुंभ प्रयागराज में जो घटना हुई है उसमें निश्चित रूप से प्रशासन की लापरवाही है और सभी संत और श्रद्धालु जो प्रयागराज में है वह कह रहे हैं कि वीवीआईपी और वीआईपी को गंगा स्नान करने से ही अव्यवस्था फैलती है जिसके कारण यह घटना घटी और आगे भी कोई बड़ी घटना हो सकती है अतः जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि वीवीआईपी और वीआईपी स्नान प्रथा प्रयागराज कुंभ में बंद होना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति ने कहा की सरकार द्वारा जो लोग श्रद्धालु स्वर्गवासी हुए हैं उनको सरकार द्वारा उचित मुआवजा मिलना चाहिए एवं जो घायल है उनके उपचार की सर्वोत्तम व्यवस्था सरकार को तुरंत करनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने कहा कि धर्म स्थल पर प्रशासन को अनुशासन से कार्य करना चाहिए था जिससे इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव तोमर ने आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए इसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की बात कही। श्रद्धांजलि सभा में सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सचिन कुमार ,रामपाल दयाराम, श्रेयांस कुमार, प्रशांत वाल्मीकि, सोमेंद्र सागर आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।