डीपीएस स्कूल में क्लाउड प्रदर्शनी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया

WhatsApp Image 2025-01-29 at 17.19.42
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। यूलो एडटेक कंपनी (Uolo Edtech co.)जो कि नोएडा से है एक शैक्षिक कंपनी है जो भारत के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए नई तकनीक कौशल के साथ छात्र-छात्राओं को तैयार करती है। डीपीएस बदायूं ने भी यूलो के साथ मिलकर अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास व अंग्रेजी संचार, कोडिंग कार्यशाला, पाइथन कार्यशाला, एच.टी.एम.एल,स्क्रैच आदि कार्यक्रम कराए जिससे बच्चों के बौद्धिक व शैक्षिक कौशल विकास में सहायता मिली। आपको बता दें कि 24 दिसंबर को डीपीएस स्कूल में ही एक क्लाउड एग्जिबिशन क्लाउड प्रदर्शनी कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा कराई गई जिसमें बच्चों ने अपने कोडिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया जिसमें एच.टी.एम.एल, पाइथन, स्क्रैच आदि के उत्कृष्ट प्रोग्रामिंग मॉडल्स छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। आई.टी एक्सपर्ट द्वारा इसके रिजल्ट भी घोषित किए गए, जिनका पुरस्कार वितरण 26 जनवरी 2025 को किया गया। छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व टेक्नोलॉजी गैजेट्स मुख्य अतिथि डायरेक्टर विवेक भारती व फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना व प्रधानाचार्य शुभ्रा पांडे द्वारा प्रदान किए गए। इसी के साथ यूलो एडटेक की तरफ से आईटी शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षिका – शिवांगी कंचन, हेमलता, वंदना, नेहा पाठक व शिक्षक- अक्षय सक्सेना व शिवम सक्सेना आदि रहे। यूलो एडटेक की तरफ से अंकित वैश्य जी वाशिफ अली रजा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights