बदायूँ में मौनी अमावस्या पर गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया,पूजा अर्चना
बदायूं । मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर जिले के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद बदायूं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत पुलिस ने ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की। साथ ही सभी गंगा घाटों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। एसएसपी के निर्देशन में थाना उझानी के कछला गंगा घाट, उसहैत अटैना, दातागंज के भुंडी और कादरचौक के ककोड़ा गंगा घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जिससे कोई अप्रिय घटना नही हो ।

जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव” व वरिष्ठ पुलिस अधीचक “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा मौनी अमावस्या गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालुओं के मार्ग व कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया । कछला घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बने पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण स्थलों पर सम्बन्धित अधि0/कर्म0गण की ड्यूटी चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा “मौनी अमावस्या स्नान” की पूर्व संध्या पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट तथा उसहैत क्षेत्रान्तर्गत अटैना गंगा घाट का दौरा कर बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद के थानों से प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को मय पुलिसबल के ड्यूटी पर लगाया गया है, साथ ही एक प्लाटून फ्लड पी0ए0सी0 को भी तैनात किया गया है। आवागमन मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेटिंग की व्यवस्था के साथ ही वाहनों की पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है। गंगास्नान के स्थानों को चिन्हित कर रस्सों एवं बल्लियों आदि से बैरीकेटिंग की गई है। श्रृद्धालुओं एवं उनके सामान की सुरक्षा के लिए तथा असामाजिक तत्वों पर ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी शक्ति सिंह , प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज मलिक, थानाध्यक्ष उसहैत विक्रम सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।













































































