बरेली। नवादा शेखान में 15 वीं वार कथा पार्षद प्रतिनिधि चंद्रपाल राठौर के तत्वाधान में । श्रीधाम वृन्दावन से पधारे मर्मज्ञ पं चेतन कुमार पाठक एवं उनकी कृपापात्र पूज्या श्री बृजकिशोरी जी के मुखारविंद के द्वारा प्रभु की अमृतमयी कथा का वर्णन रवि म्यूजिकल ग्रुप आज चतुर्थ दिवस की कथा में पंडित अजामिल, भक्त प्रहलाद, गजेंद्र मोक्ष,राजा बलि संक्षिप्त राम कथा वर्णन ,और कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन हुआ । कृष्ण जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों ने फूलों की वर्षा की । बच्चों के लिए टॉफियां और चॉकलेट वाटी और कृष्ण जी की झांकी निकाल सभी भक्तगण खुशी में झूमे नाचे गए । इसमें मुख्य रूप से महापौर उमेश गौतम , उपसभापति सर्वेश रस्तोगी,पार्षद पूनम राठौर, पार्षद सरिता रानी,पार्षद छंगमल मौर्य, पार्षद,अजय रत्नाकर, पार्षद प्रतिनिधि हरिओम कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल, रविंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, बबलू राठौर, सुरेश राठौर ,कुंवर सेन राठौर, रवि शर्मा, धर्मेंद्र राठौर,शीशपाल राठौर, सचिन राठौर, संजीव दिवाकर, राजेश दिवाकर, शिवम मौर्य, सुरेंद्र राठौर ,मदन लाल राठौर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।