अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों का होगा संग्रह और विरासत का होगा सम्मान :- बीएल वर्मा

WhatsApp Image 2025-01-28 at 19.24.27
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं :- भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अटल जी की स्मृतियों को संरक्षित करना और उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के तहत 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में उन व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास अटल जी से जुड़ी कोई स्मृति हो। इसमें किताबें, ऑटोग्राफ, अखबार की कतरनें, तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो सामग्री शामिल हैं।

स्मृतियों का डिजिटल संग्रह और प्रदर्शनी
अभियान के अंतर्गत उन कार्यकर्ताओं और व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा, जिन्होंने अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या जनसंघ में कार्य किया है। इसके अलावा, अटल जी पर लिखी गई पुस्तकों और लेखों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। इन सामग्रियों का प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

अटल विरासत सम्मेलन और सम्मान समारोह
भाजपा 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक सभी जिलों में “अटल विरासत सम्मेलन” का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों में जिले के प्रबुद्ध जन, विशिष्ट व्यक्ति और अटल जी के प्रशंसकों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान, अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। उनकी कविताओं, भाषणों और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, अटल जी की स्मृतियों और उनकी प्रेरणा से शुरू हुई योजनाओं की डिजिटल प्रस्तुति भी होगी।

अभियान का उद्देश्य
यह अभियान न केवल अटल जी की स्मृतियों को संरक्षित करने का प्रयास है, बल्कि उनके जीवन, कृतित्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित कर उनकी विरासत को सहेजने का एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाने की दिशा में एक अहम पहल बताया है। आज की प्रेसवार्ता के माध्यम से हम जिले के उन सभी पुण्य जनों का आवाह्न करते हैं जिनके पास श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई से जुड़ी हुई कोई भी स्मृति/कागजी/ऑडियो/वीडियो के माध्यम में उपलब्ध हो या वे सभी वरिष्ठ जन जिन्होंने अटल जी के साथ कार्य किया हो, वह सभी भाजपा कार्यालय बदायूं के इस नम्बर 9717943210 पर सम्पर्क अवश्य करें, जिससे हमारा संगठन उन पुण्य महानुभवों तक पहुंच कर संकलन एकत्रित करके उन स्मृतियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सके। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights