बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। 2 दिन तक चलने वाले इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करीब साढे 1300 जोड़ों की शादी करवाई जाएगी। इसी के तहत सामूहिक विवाह के पहले दिन आज बरेली के बरेली क्लब में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आज सामूहिक विवाह योजना के तहत 722 जोड़ों का विवाह करवाया गया। जिनमे 154 मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार दिये। सामूहिक विवाह का आयोजन बरेली क्लब मैदान में किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी धर्मों के जोड़ों के विवाह करवाए गए। आपको बता दे कि सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े पर सरकार 51 हज़ार रुपये खर्च करती है। जिसमें 30 हज़ार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं। सामूहिक विवाह योजना में बीजेपी के सभी विधायक, संसद और अफसर शामिल हुए। जहां उन्होंने शादी के बंधन में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद और उपहार देकर उन्हें बधाई दी।