भूमाफिया कर रहे जमीन पर कब्जा, एसएसपी से शिकायत
बरेली : थाना सुभाषनगर क्षेत्र के सनैया धनसिंह व बेनीपुर चौधरी की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है। पीड़ितों ने एसएसपी और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ऑफिस पहुंचे नरोत्तमदास पटेल पुत्र स्वर्गीय हरिप्रसाद निवासी सिठौरा थाना सुभाषनगर का कहना है कि उसने और उसके गांव के रिंकू कनौजिया पुत्र राकेश कनौजिया के साथ मिलकर बेनीपुर स्थित जमीन का वर्ष 2020 में रवि गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय नन्कूनाथ उर्फ हरिशंकर व उसकी मां मुन्नी देवी निवासी चंडीघाट कनखल हरिद्वार उत्तराखंड,भाई सुभाष गोस्वामी निवासी शांति विहार सिठौरा रोड बरेली तथा दूसरे अन्य भाई पोशाकी लाल निवासी गणेश नगर थाना सुभाषनगर से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट करने के बाद उपरोक्त लोगों ने भूमाफियाओं जयचंद गोस्वामी, अवनीश गोस्वामी ,संतोष गोस्वामी आदि के एग्रीमेंट कर दिया, अब यह लोग दूसरों के हाथ इस जमीन को बेच रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि जिन लोगों से हमने जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया था उन्हीं लोगों से दबाव बनाकर भूमाफियाओं ने जमीन ले ली। पीड़ित का कहना है कि उसने थाने में भी शिकायत की है तथा एसएसपी महोदय के यहां भी पहुंचकर गुहार लगाई है, उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद के रहने वाले साबिर हुसैन का कहना है कि उन्हें 3 वर्ष पहले सनैया धनसिंह में जमीन खरीदी थी, पिछले 7-8 वर्षों से भूमाफिया, जयचंद गोस्वामी, शिव शंकर गोस्वामी,भागीरथ गोस्वामी, संतोष गोस्वामी तथा तरुण गोस्वामी, उन्हें बहुत परेशान कर दिया है ,उनके ऊपर तरह-तरह के झूठे मुकदमे लिखवाते हैं ।उनके एक भाई को फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भी पहुंचवा दिया है। उन्होंने बताया कि दबंग हेकड़ किस्म के लोग हैं, इन लोगों के ऊपर संगीन धाराओं में काफी मुकदमे दर्ज है ,जिसमें कई मुकदमों में आरोपपत्र भी माननीय न्यायालय में पहुंचे हैं परंतु भूमिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर एक चौकीदार भी रहता है जिसको रात में जाकर यह लोग डराते धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे फिरौती भी मांगते हैं और तरह-तरह की धमकियां देते हैं । जमीन न देने पर और मुकदमे लिखवाने की धमकी देते हैं। साबिर ने कहा कि उनका खसरा खतौनी सभी में नाम चल रहा है और वह मौके पर काबिज हैं,परंतु उनका कब्जा छीनने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सिठौरा निवासी सूरजपाल का कहना है कि उनकी विश्वनाथपुर स्थित पुश्तैनी जमीन है जिस पर जयचंद गोस्वामी,भागीरथ गोस्वामी, शंभू गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं। लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सूरजपाल का कहना है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करना चाहता है तो भूमिया निर्माण नहीं करने देते लड़ाई झगड़े पर उतारू रहते हैं। सूरजपाल का कहना है कि उसने कई बार थाने में जाकर शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वो आलाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेगा।













































































