गाजियाबाद में गणतंत्र दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट के 26 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं गाजियाबाद में पूर्व में तैनात रहीं आईपीएस दीक्षा शर्मा और आईपीएस निपुण अग्रवाल को भी गैलेंट्री आवार्ड की घोषणा की गई है। निपुण अग्रवाल इस समय लखनऊ में डीसीपी हैं, वहीं दीक्षा शर्मा हमीरपुर की पुलिस कप्तान हैं। पूरे प्रदेश में गाजियाबाद के लिए सबसे अधिक राष्ट्रपति पदक मिले हैं वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह, सीएफओ राहुल पाल, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी, सेवानिवृत्त फायर स्टेशन ऑफिसर कुंवर सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार पाल, कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। इन सभी को गैलेंट्री आवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग से फायरमैन जोगेंद्र सिंह, फायर विभाग के चालक सतेंद्र सिंह, फायरमैन प्रहलाद सिंह राणा, फायरमैन आयुष्मान कुमार शर्मा को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा इंस्पेक्टर धर्मपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक, एसआई विजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल बालेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नाहर सिंह, हेड कांस्टेबल संतेंद्र सिंह, एसआई अमित कुमार, हेड कांस्टेबल निशांत चौधरी, कांस्टेबल कुशल खिलाड़ी राजन कुमार को डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह की घोषणा की गई है