बरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा डाइट की प्राचार्य कल्पना सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार तथा रोशनी सिंह द्वारा पूर्व में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा दिनेश कुमार सिंह, सूर्य प्रताप, विनोद कुमार, महेन्द्र पाल, राजेश कुमार, डॉ फहमिना, आकांक्षा तथा कार्यालय स्टाफ में असित दुबे, संघ प्रिय बौद्ध, ज्योति, अंशु, रश्मि, राकेश कुमार कथा सैकड़ो की संख्या में डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।