अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब ने गणतंत्र दिवस पर गंगा भागीरथी घाट पर गंगा महाआरती की

WhatsApp Image 2025-01-27 at 17.47.57 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला। गत दिवस अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुम्ब के द्वारा हर वर्ष की भांति गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। संस्था की संस्थापक डॉ प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हमारी वैश्य समाज की महिलाएं गंगा के भागीरथी तट पर गंगा आरती का आयोजन करती हैं ।जिसमें हम सर्वसमाज की प्रतिष्ठित बहनों को सपरिवार आमंत्रित करते हैं व उन्हें सम्मानित भी करते है।बस की व्यवस्था टिथोनस स्कूल बदायूं की डायरेक्टर मधु अग्रवाल जी की रही ।बस राष्ट्रीय पर्व से सुशोभित होकर कार्यालय लिलिपुट द किड्स यूनिवर्सिटी P3 आवास विकास से देशभक्ति रंगारंग गीत एवं नृत्य के साथ चली।यह गंगा आरती 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व पर रखी जाती है और अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुम्ब बदायूं की सभी सखियां एवं प्रांगण तिरंगे के रंगों में रंगे दिखाई देते हैं।प्रतिवर्ष की भांति गंगा आरती में ब्रह्म भोज की व्यवस्था डॉ. सुनीति गुप्ता नर्सिंग होम एवं डॉ बी आर गुप्ता नर्सिंग होम की रही।संस्था की गंगा आरती प्रभारी डॉ मेघा अग्रवाल जी की गंगा तट को राष्ट्रीय पर्वमय सुसज्जित कराने में गंगा आरती व्यवस्थापक समिति के श्री हरि अग्रवाल जी एवं नीरज गुप्ता की महती भूमिका रही।
अध्यक्ष डॉ ममता नौगरैया ने बताया गंगा आरती का भव्य रूप मन को आनंदित तो करता ही है हमें हमारी परंपराओं से भी जोड़ता है। पूनम रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा।उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल जी की माता श्री व पुत्री ,ए डी एम एफ आर की पत्नी रूबी गुप्ता,रमा गुप्ता, डॉ पारुल गुप्ता ,रोजी गुप्ता,गीता , शैफाली रस्तोगी ,संगीता गुप्ता, , संगीता माहेश्वरी,नैना अग्रणी, नेहा वैश्य, दिव्या रस्तोगी, गीता अख्टा, गीता गुप्ता ,मीरा गुप्ता रश्मि गुप्ता, आभा गोयल, डॉ. पारुल गुप्ता डॉ. पूनम गुप्ता, पारुल गुप्ता, डॉ कमला महेश्वरी, मिन्टी गुप्ता, पूनम गुप्ता, पूनम विमल वैश्य , अंजलि महाजन, वर्षा, अंजली गुप्ता, सुमन गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, सितेश गुप्ता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने गंगा मां को समर्पित दिल को छू लेने वाले एक्ट के व भारत मां दुर्दशा को लेकर अभिनय शैली को अपनाया। सलोनी मितेन्दर व प्रिया ने शानदार देशभक्ति नृत्य प्रस्तुति दी। मेघा अग्रवाल का स्वरचित भजन कान्हा को समर्पित रहा।
देशभक्ति गीत व भजनों को लेकर अन्त्याक्षरी बस में से लेकर गंगा घाट तक रही। रोजी रस्तोगी व शैफाली गुप्ता ने प्रतिभाग किया।हरि अग्रवाल,नीरज गुप्ता , डॉ गोविल , डॉ सुरेश चन्द्र गुप्ता आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
संचालन व संयोजन डॉ प्रतिभा गुप्ता का रहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा डॉ ममता नौगरैया ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
संगीतबद्ध रुप में प्रसिद्ध कछला गंगा आरती का आनंद लिया गया व आराधना की गई। गंगा भागीरथी घाट पर गंगा महाआरती का सफल आयोजन किया गया। ब्रह्मभोज व प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights