राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वृद्धाश्रम में दिलाई शपथ

WhatsApp Image 2025-01-25 at 18.16.37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुखारा मोड़, आई टी बी पी कैम्प के सामने स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को शपथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली के पी एल वी ( अधिकार मित्र) सुधीर उपाध्याय ने दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर उपाध्याय ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। आज हम 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने इस अधिकार का प्रयोग करते हुए चुनाव में अपना मतदान अवश्य करना चाहिए।
उपाध्याय ने बताया कि बरेली में ही पिछले दिनों हजारों नये मतदाता बने हैं, जिनमें 18 वर्ष से 25 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं है और उनमें भी महिला मतदाता अधिक संख्या में हैं। इससे पता चलता है कि मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित वृद्धजनों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना प्रबंधक एम एस यादव ने की जबकि संचालन प्रबंधक कांता गंगवार ने किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रचना चौहान, मनोज कुमार, संतोष कुमार, रुचि और राखी सहित वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights