मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने की विकास कार्यों की मासिक समीक्षा,दिए दिशा निर्देश

January 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रम (सीएम डैशबोर्ड), 50 लाख रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्य (सड़कों को छोड़कर), राज्य पोषण मिशन व बेसिक शिक्षा विभाग आदि के कार्याें की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए पाया गया कि इसमें कार्यक्रमों की संख्या अब बढ़कर 85 हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति काम है उसमें अपेक्षानुसार सुधार करना सुनिश्चित करें। 50 लाख रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके संज्ञान में आया कि जनपद में निर्माणाधीन महिला पीएसी वाहिनी के अनावासीय भवनों का कार्य फरवरी 2025 तक पूर्ण हो जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी (एक परिवार एक पहचान) के कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक आवेदन कराकर सत्यापन भी कराएं। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को प्रेरणा एप के माध्यम से उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण 31 जनवरी तक पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यों के लिए केपीआई (मुख्य प्रदर्शन घटक) का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आगामी 02 फरवरी 2025 को केंद्रीय राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हर प्रसाद पटेल संस्थान के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने राज्य पोषण मिशन की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि गांव-गांव में अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights