मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ भव्य आयोजन,युवा, वृद्ध, नए, दिव्यांगजन व थर्ड जेंडर मतदाता सम्मानित

January 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डायट परिसर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने जनपद के युवा, वृद्ध, नए, दिव्यांगजन व थर्ड जेंडर मतदाताओं को सम्मानित भी किया व सभी को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के उद्बोधन को भी सुना गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी ने बताया कि आज ही के दिन मतदाता दिवस की स्थापना हुई थी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के दो उद्देश्य हैं सर्वप्रथम कोई भी युवा व पात्र मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने से ना छूटे दूसरा उद्देश्य नैतिक मतदान का है। उन्होंने कहा कि जनपद में युवा मतदाताओं की संख्या 16000 से बढ़कर करीब 24000 हो गई है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों हस्ताक्षर अभियान अन्तर्गत हस्ताक्षर व सेल्फी प्वाइंट फोटो खिचवाई। परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को सराहा। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, एडीएम एफआर वैभव शर्मा, एडीएम ई अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी, छात्र छात्राएं, अध्यापक आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights