बरेली । नवादा शेखान में 15 वीं वार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है कथावाचक पूजा ब्रज किशोरी श्री वृंदावन धाम से एवं मर्यज्ञ पंडित चेतन कुमार पाठक श्री धाम श्री वृंदावन से एवं रवि म्यूजिकल ग्रुप । श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व राज डीजे साउंड के साथ भव्य कलश यात्रा 101 महिलाओं द्वारा निकल गई जो की नवादा शेखान कथा स्थल से आरंभ होकर सतीपुर मंदिर होते हुए पीलीभीत बायपास मार्ग से सेटेलाइट से ईसाइयों पुलिया से रामगंगा । रामगंगा से वापसी होते हुए ईसाइयों की पुलिया से कटरा चांदखा मौर्य मंदिर होते हुए जानकी मंदिर, नवादा शेखान मालियों के मंदिर से नवादा श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर समापन हुआ जिसमें जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा की कलश यात्रा के उपरांत आज प्रथम दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा का महत्व का वर्णन कथावाचक पूज्य श्री ब्रज किशोरी जी द्वारा किया गया। कथा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक 4:00 शाम से रात 9:00 तक चलेगी । कथा समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से 125 कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी , पार्षद पूनम राठौर, चंद्रपाल राठौर, पार्षद छंगमल मौर्य, पार्षद अजय रत्नाकर, पार्षद प्रतिनिधि हरिओम कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल , मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी, राम बहादुर मौर्य सुशील गुप्ता रविंद्र गुप्ता मनीष गुप्ता कमेटी कार्यकर्ता बबलू राठौर, सुरेश राठौर ,कुंवर सेन राठौर, रवि शर्मा, धर्मेंद्र राठौर,शीशपाल राठौर, सचिन राठौर, संजीव दिवाकर, राजेश दिवाकर, शिवम मौर्य, सुरेंद्र राठौर ,मदन लाल राठौर एवं अन्य लोग