बरेली। सबीना नाम की महिला ने एसएसपी से शिकायत की है उसका आरोप है की थाना सीबीगंज पुलिस के चार पुलिस वालों में तीन सिपाही एक दारोगा शामिल थे 24 जनवरी की शाम 8:00 बजे ग्राम बल्ला कोठा उसके घर पहुंचे महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी । महिला का कहना हैं कि एक शिकायती पत्र महेंद्र, लक्ष्मण, महेश पाल ,नन्हे, गोपाल के नाम इन लोगों ने सबीना पत्नी बद्री प्रसाद के साथ मारपीट की थी जिसमें उसके काफी चोटे आई थी पुलिस वालों ने दूसरी पार्टी से पैसे लेकर उल्टा मुझे मारा मेरी आंख में चोट लग गई है मुझे गंदी गंदी गालियां दी महिला का आरोप है कि पुलिस ने मेरे पेट में लात मारी वह गर्भवती है उसके पेट में दर्द हो रहा है पेट में लकड़ी घुसेड़ दी थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही सबीना पत्नी बद्री प्रसाद ने अपनी फरियाद एसएसपी को सुनाई और पिटाई करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।