दलित, पिछड़े वर्ग और जनजातियां व्यवस्थित रूप से बहिष्कृत हैं: ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-01-24 at 18.10.25
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।कांग्रेस के प्रांतीय अव्हान पर चल रहे जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान आज लगातार सातवें दिन ब्लॉक इस्लामनगर और बिसौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम परसिया मेंआयोजित गया जिसको ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों का अपार समर्थन भी मिल रहा है ।बताते चले जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जनपद में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान चलाया जा रहा है अभियान में मुख्यातिथि के रूप में ओमकार सिंह व जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश कांग्रेस सचिव रजनी सिंह, पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए अभियान का आयोजन लोकपाल सिंह ने किया तथा अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाल यादव ने किया अभियान में अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज दलित, पिछड़े वर्ग और जनजातियां व्यवस्थित रूप शिक्षा के अवसरों से, प्रमुख क्षेत्रों में रोजगार से, उद्योगों और आर्थिक विकास में भागीदारी से बहिष्कृत हैं उन्होंने कहा भाजपा अदानी को अतिरिक्त लाभ दे रही है भाजपा द्वारा लोक-निजी साझेदारी जिनमें अदानी को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पुरस्कृत किया गया, जिससे उसे दीर्घकालिक लाभ हुआ। सरकारी भूमि और संपत्तियां अदानी को भारी छूट पर बेत्ती गई, जिससे सार्वजनिक हित को नुकसान पहुंचा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रदेश सचिव रजनी सिंह ने कहा वर्चस्व प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों जैसे बिजली उत्पादन और वितरण पर अदानी का एकाधिकार, जिससे प्रतिस्पर्धा को नुकसान हुआ और उपभोक्ता लागत बढ़ी। उन्होंने कहा सरकारी अनुवंश अदानी की कंपनियों को लगातार बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए दिए देए गए, जो उचित निविदा प्रक्रियाओं को दरकिनार करते हैं। पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कर छूट और सब्सिडी अदानी के व्यवसायों को प्रदान की गई, जिससे उसकी संपत्ति बढ़ी जबकि आम जनता पर करों का बोझ बढ़ा। रणनीतिक क्षेत्र जैसे रक्षा और बंदरगाह अब अदानी के कब्जे में हैं, जिससे एकाधिकार सुनिश्चित हुआ और राष्ट्रीय सुरक्षा को लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। विनियामक उदारता अदानी की कंपनियों को प्रदान की गई, जिससे पर्यावरणीय कानून और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। लोक क्षेत्र के बैंकों से ऋण माफी और वित्तीय सहायता मिली, जिससे अदानी का आर्थिक प्रभाव बढ़ा। अभियान का संचालन जिला संगठन मंत्री सुधीर उपाध्याय ने किया अभियान में मुख्यरूप से रूपेंद्र सिंह, सुदेश, राजेन्द्र कुमार, राजवीर, अशोक पाल सिंह, राजेश कुमार, अशोक गिरी, नरेंद्र कठेरिया, प्यारे खान, देवेंद्र चौहान, नेत्र पाल, जय सिंह, धर्मवीर, मोहर सिंह आदि कांग्रेस जन व ग्रामवासी मौजूद रहे। कल दिनांक 25 जनवरी 2025 को यह कार्यक्रम जय बापू जय भीम जय संविधान पर ब्लॉक अंबियापुर, ब्लॉक दहंगवा और ब्लॉक सहसवान के कार्यकर्ताओं द्वारा दहंगवा में अपराह्न 1:00 बजे आयोजित किया जाएगा सम्मानित पत्रकार बंधुओ को सादर सूचनार्थ *

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights