बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरोज कुमार उर्फ योगी सरोज नाथ ने आंके गए मूल्य के सोने की धातु के सिक्के प्रचलन में लाने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति संबोधित लिखे गए पत्र के माध्यम से ये मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1934 में रिजर्व बैंक और ऑफ इंडिया के अनुसार 1 रुपए के सिक्के के बराबर 0.777 सोना आंका गया था, पहले के समय में चांदी के सिक्के प्रचलन में थे, धीरे-धीरे करके लोहे के सिक्के चलन में लाए गए ,उन्होंने मांग की है कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के अनुसार 1 रुपए के सिक्के के बराबर 0.777 ग्राम सोना होता है। उसी के मुताबिक 1 रुपए के सिक्के में आंके गए 0.777 ग्राम के सोने के सिक्के चलन में ले जाएं, उन्होंने कहा कि आज 1 रुपया वहीं पर है और जितने वजन के सोने की कीमत आंकी गई है उतना सीना अब 6,000 रुपए का होता है, उन्होंने उसी के सोने की सोने की धातु के सिक्के की चलन की मांग की है।