बरेली । फतेहगंज पश्चिमी में गुरुवार को थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों की 26 जनवरी को लेकर चौकी परिसर में मीटिंग ली। मीटिंग में थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने थाना क्षेत्र के लोगों से मुखातिब हुए साथ ही पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने 26 जनवरी को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर थाना क्षेत्र के लोगों से वार्ता की इसके अलावा थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्य मार्ग पर दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखने वाले दुकानदारों को पूर्व में हिदायत दी गई थी कि सड़क तक सामान ना फैलाए ताकि जाम ना लगे, कस्बे में अस्थाई अतिक्रमणों से जाम लग जाता है जिस कारण बाइक तक निकलना मुश्किल हो जाती है इस समस्या का जल्द हल निकाला जाएगा इस दौरान- चौकी प्रभारी बलबीर सिंह के अलावा सरदार अजहरी, एडवोकेट इमरान अंसारी, प्रधान हरनाम, ननना, प्रदीप गुप्ता, अरविन्द सिंह, अनिल सिंह, ओमेश सिंह, शराफत हुसैन, असद अंसारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।