बरेली। थाना आँवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर निवासी 21 वर्षीय चांदनी पत्नी अंकित कुमार का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था जिसको डिलीवरी के लिए आँवला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जानकारी के मुताबिक चाँदनी का पुत्र हुआ जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद चाँदनी ने भी साँसे त्याग दी एक तरफ म्रतका के ससुर नन्हे लाल ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया की अगर कोई परेशानी थी तो प्राइवेट ले जाने के लिए कहते। दूसरी तरफ म्रतका के पिता धर्मपाल ने ससुराल वालों पर सही इलाज नहीं करवाने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक पहुँच गया है पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर आती है तो कार्यवाही की जाएगी।