मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महापौर ने किया राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ

January 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश बरेली के इतिहास में पहली बार 8 वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ।बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आठवीं सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप इन्वर्टिस विश्वविद्यालय बरेली में देश भर के मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाने को तैयार हैं ,आज 7 जनवरी को नाथ नगरी बरेली की सरजमीं पर देश भर से आए राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों इस राष्ट्रीय स्पर्धा में शिरकत की जिसका शुभारंभ बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम ने दीप प्रचलित व सरस्वती माता को माल्यार्पण,के साथ मुक्केबाजों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। 8 वीं राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी में आज मुकाबला भारतीय रेलवे, सर्विसेज,ऑल इंडिया पुलिस, पंजाब,गोवा, उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। पहले दिन तमिलनाडु, राजस्थान,एस एस सी वी,मध्य प्रदेश,जम्मू एंड कश्मीर,रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश,ऑल इंडिया पुलिस,आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इंडियन आर्मी,सर्विसेज, भारतीय रेलवे के साथ-साथ देश के सभी 28 राज्यों के खिलाड़ी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर डॉ उमेश गौतम व उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने रिंग पर खिलाड़ियों से हाथ मिलवा कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यहां के प्रदर्शन के आधार पर ही आगे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जयदीप बिष्ट, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोटप्पा, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता फर्नांडीज, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आशीष कुमार, टोक्यो ओलंपिक नरेंद्र, एशियाई पदक विजेता शिवा थापा, 3 बार के ओलंपिक प्रतिभागी सचिन, एसएससीवी युवा विश्व चैंपियन सचिन, रेलवे युवा विश्व चैंपियन वंशित, युवा विश्व चैंपियन सुरंजय सिंह,ओलंपियन ए. एल. लकड़ा, ओलंपियन
जयदीप बिष्ट,द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोटप्पा, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता फर्नांडीज, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आशीष कुमार, टोक्यो ओलंपिक नरेंद्र, एशियाई पदक विजेता शिवा थापा, 3 बार के ओलंपिक प्रतिभागी सचिन,एस एस सी वी युवा विश्व चैंपियन श्री सचिन,रेलवे युवा विश्व चैंपियन वंशित,युवा विश्व चैंपियन सुरंजय सिंह,ओलंपियन ए. एल. लकड़ा,ओलंपियन व देश के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, बरेली ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ आशीष गुप्ता, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन बरेली के अध्यक्ष परम केसरवानी, रतन कुमार गुप्ता,आर्य कुमार,ऋतिक अरोड़ा, कमलेश हरवानी, धर्मेंद्र सचान,संजीव कोहली, राजीव सिंह,नीरज मलिक, आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights