झगड़े बाली मठिया देवी मंदिर की दीवार पर 786 अल्लाह लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

WhatsApp Image 2025-01-01 at 18.05.20 (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली की बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने देवी जी के मंदिर की दीवार पर 786 और उर्दू में ‘अल्लाह’ लिखकर माहौल खराब करने की साजिश रची। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय निवासियों और हिन्दू संगठनों ने जब यह देखा तो हंगामा शुरू हो गया। मौके पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवाया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर स्थित झगड़े बाली मठिया है नाम बदल कर अब शांति बाली मठिया कर दिया है मां दुर्गा मंदिर की दीवार पर यह घटना दो-तीन दिन पहले की बताई जा रही है। जब कुछ लोग मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने दीवार पर 786 और ‘अल्लाह’ लिखा देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना ने तूल पकड़ लिया। कई लोगों ने इस हरकत को धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights